Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, BMW, मर्सिडीज, टोयोटा और मिनी कूपर समेत 8 लग्जरी गाड़ियां की जब्त, लाखों की महंगी घड़ियां हुई बरामद – जय हिन्द जनाब गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, BMW, मर्सिडीज, टोयोटा और मिनी कूपर समेत 8 लग्जरी गाड़ियां की जब्त, लाखों की महंगी घड़ियां हुई बरामद – जय हिन्द जनाब

गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, BMW, मर्सिडीज, टोयोटा और मिनी कूपर समेत 8 लग्जरी गाड़ियां की जब्त, लाखों की महंगी घड़ियां हुई बरामद

Gurugram/ED News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम और नई दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक अवैध कॉल सेंटर स्कैम की जांच के सिलसिले में की गई, जिसमें विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिकी नागरिकों को नकली तकनीकी सहायता के नाम पर ठगा गया। इस घोटाले के जरिए नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 तक लगभग 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) की ठगी की गई।

ED की छापेमारी में आठ लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं, जिनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, दो बीएमडब्ल्यू सेडान, मिनी कूपर, और दो मर्सिडीज कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत लाखों रुपये में है। इसके अलावा, 17 से अधिक अलग-अलग ब्रांड्स की महंगी घड़ियां भी बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान कई आपराधिक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। ED ने इस मामले में संदिग्धों से जुड़े 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

जांच में पता चला कि यह कॉल सेंटर गिरोह विदेशी ग्राहकों को फर्जी तकनीकी सहायता देने का बहाना बनाकर ठगी करता था। इस अवैध कमाई को लग्जरी गाड़ियों और अन्य संपत्तियों में निवेश कर वैध दिखाने की कोशिश की गई। ED अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी श्रृंखला की जांच में जुटी है।

यह कार्रवाई 20 अगस्त 2025 को शुरू हुई और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं, और आने वाले दिनों में अतिरिक्त संपत्तियां भी कुर्क की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बलिया में बीजेपी नेता ने, दलित अधीक्षण अभियंता की पिटाई, SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

यहां से शेयर करें