Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीडीए अधिकारियों ने कोयल एन्क्लेव में नए पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण जीडीए अधिकारियों ने कोयल एन्क्लेव में नए पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण

जीडीए अधिकारियों ने कोयल एन्क्लेव में नए पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण

ghaziabad news जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह और प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कोयल एन्क्लेव में रामायण थीम पार्क के निर्माण कार्य का स्थलीय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जीडीए वीसी अतुल वत्स ने कहा कि रामायण थीम पार्क न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का केंद्र बनेगा।
कोयल एन्क्लेव योजना में निर्मित रामायण थीम पर निर्मित पार्क की लागत 2.5 करोड़ रुपए होगी। जिसकी विशेषता यह होगी कि रामायण के 15 प्रमुख पात्रों की थीम आधारित मूर्तियां, कुल 45 कलात्मक प्रतिष्ठान,5 डी मोशन चेयर थिएटर,लाइट एंड साउंड शो,परिवारों और बच्चों के लिए इंटरैक्टिव अनुभव,सांस्कृतिक शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग होगा। प्राधिकरण ने हाल ही में पार्क के संचालन, अनुरक्षण और देखभाल के लिए निविदा जारी की गई है। प्राधिकरण ने एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है । चयनित एजेंसी को अगले 10 वर्षों तक पार्क के संचालन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जीडीए के अधिकारियों ने राजेन्द्र नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क का भी दौरा किया। यह पार्क वर्षों से उपेक्षित था,अब प्राधिकरण इस पार्क को भी सुनियोजित और सुसज्जित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। इसके लिए आमजन से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं ताकि यह पार्क स्थानीय नागरिकों के उपयोग में अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकें।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा कि रामायण थीम पार्क केवल एक पर्यटन स्थल नहीं होगा, बल्कि यह हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से लोगों को जोड़ने का माध्यम बनेगा। एनसीआर के लोगों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण होगा, जिससे गाजियाबाद की पहचान को एक नया आयाम मिलेगा।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें