Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रोहटा ब्लॉक के दिलावरा गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण रोहटा ब्लॉक के दिलावरा गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण

रोहटा ब्लॉक के दिलावरा गांव में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण

meerut news रोहटा ब्लॉक के दिलावरा गांव के मंदिर परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ नुपुर गोयल ने बच्चों के लिए दी जा रही सुविधाओं में कमी और अव्यवस्था पाकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने देखा कि भंडार गृह में कुछ दलिये के पैकेट चूहों द्वारा काटे गए थे और कुछ फर्श पर बिखरे हुए थे। यह देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने केंद्र पर मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाई।
सीडीओ ने तुरंत ब्लॉक में कॉल कर उऊढड नीता को मौके पर बुलाया। उन्होंने जब आंगनवाड़ी केंद्र पर रखे बर्तन और अन्य सामान के बारे में पूछा, तो कार्यकर्ता ने जवाब देने में विलंब किया। अलमारी का ताला खुलवाया गया, जिसमें सभी सामान पाया गया। कार्यकर्ता ने बाद में स्वीकार किया कि उसने घबराहट में झूठ बोल दिया था।
सीडीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का बैग चेक करवाया, जिसमें रिकॉर्ड का रजिस्टर और अलमारी की चाबी मिली। इसके बाद उन्होंने खुद सभी सामान का निरीक्षण किया। सीडीओ नुपुर गोयल ने सीडीपीओ नीता से पूछा कि आखिरी बार केंद्र पर कब गई थीं। सीडीपीओ ने छह महीने पहले बताया, जिस पर सीडीओ ने कहा, अगर फील्ड में नहीं जा सकते तो नौकरी छोड़ दो। बहाने से व्यवस्था नहीं चलेगी। सीडीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि आज शाम तक सही राशन बच्चों में वितरित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो चीजें बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही हैं, वह बच्चों तक पहुँचनी चाहिए और कोई भी राशन खराब नहीं होना चाहिए।

meerut news

यहां से शेयर करें