Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
किसान दिवस में शिकायतों का अंबार किसान दिवस में शिकायतों का अंबार

किसान दिवस में शिकायतों का अंबार

meerut news  विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। किसान दिवस में किसानों को विगत माह में आई कुल 16 शिकायतों की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गयीं।
ग्राम आजमपुर विकासखंड रोहटा में लगी चमड़ा फैक्ट्री के गंदे पानी की निकासी के निस्तारण से संबंधित आख्या का गुणवत्तापरक समाधान न होने तथा पूर्ण संतुष्टि ना प्रदान करने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें पुन: प्रदूषण विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। किसानों द्वारा मुख्यत: बिजली विभाग, प्रदूषण विभाग और गन्ना विभाग से संबंधित शिकायतें की गई। कुल 110 शिकायत प्राप्त हुई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) तथा भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) उपस्थित रहे।

meerut news

यहां से शेयर करें