Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कल मोटरसाइकिल पर,निकाली जाएगी, तिरंगा यात्रा – जय हिन्द जनाब कल मोटरसाइकिल पर,निकाली जाएगी, तिरंगा यात्रा – जय हिन्द जनाब

कल मोटरसाइकिल पर,निकाली जाएगी, तिरंगा यात्रा

Greater Noida News: भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को बाइक तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को ग्रेटर नोएडा में बैठक हुई। यह रैली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निकाली जाएगी। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से बाइक तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, सेक्टर पी-3 और कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल, रामपुर, सिरसा टोल पर समाप्त होगी। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया तिरंगा यात्रा के जरिए सरकार को यह संदेश देने का काम किया जाएगा कि किसान सरकार से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण मांगते हैं। सरकारों को किसानों के हित में फैसला लेना चाहिए।

दोपहिया वाहन करते थे चोरी, पुलिस ने चोरो को किया गिरफ्तार

यहां से शेयर करें