Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में खड़ी गाड़ी के अंदर मिली दो लाशें – जय हिन्द जनाब नोएडा में खड़ी गाड़ी के अंदर मिली दो लाशें – जय हिन्द जनाब

नोएडा में खड़ी गाड़ी के अंदर मिली दो लाशें

Noida Crime News: नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में रविवार को घटी इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सेक्टर 62 के कार्ल हूबर स्कूल के सामने सड़क के किनारे खड़ी एक कार में दो लोगों के शव मिले। पुलिस ने मृतकों की पहचान 27 वर्षीय सचिन पुत्र रामगोपाल शर्मा और 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर पुत्र तुकीराम, दोनों खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के निवासी के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या कर शवों को कार में छोड़ने की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को आज दोपहर करीब 1ः30 बजे सूचना मिली थी कि एक कार में दो लोग बेहोश अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 58 की पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। वैसे तो लाश पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले, जिसके कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि कार के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में दर्ज किया गया है और हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस सुराग जुटाने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: Roshni Walia News: एक्ट्रेस का बयान बना विवाद का कारण, ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर

यहां से शेयर करें