Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Donald Trump: प्रेस सचिव पर टिप्पणी, मचाया सोशल मीडिया पर बवाल – जय हिन्द जनाब Donald Trump: प्रेस सचिव पर टिप्पणी, मचाया सोशल मीडिया पर बवाल – जय हिन्द जनाब

Donald Trump: प्रेस सचिव पर टिप्पणी, मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपनी व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की तारीफ में ऐसी टिप्पणी की, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। न्यूजमैक्स चैनल को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने 27 वर्षीय कैरोलिन की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह एक स्टार है। वो चेहरा, वो दिमाग, और वो होंठ… जिस तरह वो हिलते हैं, जैसे मशीनगन हो।” इस बयान ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि कई यूजर्स ने इसे “अनप्रोफेशनल” और “सेक्सिस्ट” करार दिया।

27 साल की कैरोलिन लेविट ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली और अब तक की सबसे युवा व्हाइट हाउस प्रेस सचिव हैं। उन्होंने जनवरी 2025 में यह पद संभाला था। इससे पहले वह ट्रंप के 2024 राष्ट्रपति अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं। कैरोलिन ने अपनी तेज-तर्रार शैली और मीडिया प्रबंधन के कौशल से ट्रंप प्रशासन में अपनी जगह बनाई। हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने ट्रंप के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की तारीफ करते हुए दावा किया था कि ट्रंप ने पिछले छह महीनों में “लगभग हर महीने एक शांति समझौता या संघर्षविराम” कराया है, जिसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

हालांकि, ट्रंप की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “अगर किसी सामान्य ऑफिस में कोई पुरुष अपनी महिला सहयोगी के लिए ऐसी बात कहे, तो उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाए।” कई अन्य यूजर्स ने इसे “अजीब” और “असहज” बताते हुए ट्रंप की महिलाओं के प्रति पहले से विवादित छवि पर सवाल उठाए। कुछ ने तो इसकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की विवाद से भी की।

कैरोलिन लेविट ने न्यू हैम्पशायर के सेंट एंसलम कॉलेज से पॉलिटिक्स और कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। 2017 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान वह व्हाइट हाउस में इंटर्न थीं और बाद में सहायक प्रेस सचिव बनीं। 2022 में उन्होंने न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस का चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार गईं। उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है, खासकर उनकी शादी 59 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी निकोलस रिकियो से, जो उनसे 32 साल बड़े हैं।

ट्रंप ने अपनी टिप्पणी पर कोई सफाई नहीं दी है, बल्कि सोशल मीडिया पर कैरोलिन को “तेज, खूबसूरत और सच बोलने वाली वक्ता” बताया।

Banke Bihari Temple Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा ‘कृष्ण थे पहले मध्यस्थ’

यहां से शेयर करें