Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: युवक पर 25 लाख की ठगी और मारपीट का आरोप – जय हिन्द जनाब Dadri News: युवक पर 25 लाख की ठगी और मारपीट का आरोप – जय हिन्द जनाब

Dadri News: युवक पर 25 लाख की ठगी और मारपीट का आरोप

Dadri News: दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर रिश्ते का फायदा उठाकर 25 लाख रुपये ठगने, मारपीट करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नामी विश्वविद्यालय से जुड़ी महिला ने आयुष तोमर नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसे आरडी तुड़वाने के लिए मजबूर किया और करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। महिला ने बताया कि कुछ समय से दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में युवक ने उसके साथ मारपीट भी की और अब पैसे लौटाने के बजाय उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

Dadri News: कारगिल विजय दिवस पर जलूस व वीर जवानों का होगा सम्मान, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम को लेकर की वर्चुअल बैठक

यहां से शेयर करें