Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपीआईटीएस  सिर्फ एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि यूपी  के यूपीआईटीएस  सिर्फ एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि यूपी  के

यूपीआईटीएस  सिर्फ एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि यूपी  के उद्यमशील प्रतिभा का उत्सव है:राकेश सचान 

प्रदेश की ‘टीम यूपी’ ने मुंबई में आयोजित यूपीआईटीएस -2025 रोड शो से बढ़ाया पश्चिम भारत में संवाद

Mumbai/Greater Noida news   केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस ) 2025 के चौथे चरण का भव्य रोडशो मुंबई में सम्पन्न हुआ। यह दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के बाद आयोजित हुआ चौथा रोडशो था, जिसके माध्यम से यूपी का निर्यात, निवेश और एमएसएमइ   -इकोसिस्टम जैसे उद्देश्य पश्चिम भारत में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। इस रोड शो की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री   राकेश सचान ने की, जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे। प्रमुख अतिथियों में वी. पांडियन (आईएएस), आयुक्त-उद्योग, उत्तर प्रदेश, दीपेन्द्र सिंह कुशवाह (आईएएस), विकास आयुक्त (उद्योग), महाराष्ट्र सरकार, डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच, ललित गांधी, अध्यक्ष, महाराष्ट्र चैम्बर आॅफ कॉमर्स, तथा जयप्रकाश भाटिया, अध्यक्ष, बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया मुंबई प्रमुख थे।राकेश सचान ने कहा  कि यूपीआईटीएस   सिर्फ एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के उद्यमशील प्रतिभा का उत्सव है, जिसमें ओडीओपी और पीएम विश्वकर्मा जैसे योजनाओं के जरिए  एमएसएमइ  , कारीगर और पारंपरिक क्लस्टर वैश्विक मंच पर खड़े होंगे। उन्होंने व्यवसायिक सुगमता और भविष्य दृष्टिकोण के साथ अन्य पहलों का महत्व रेखांकित किया।

-29 सितंबर 2025 से आयोजित होगा टेर्ड शो:वी. पांडियन

वी. पांडियन ने बताया कि आगामी यूपीआईटीएस   2025 25झ्र29 सितंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बी2बी बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय खरीदार प्रतिनिधिमंडल, अनुभाग-विशिष्ट शोकेस और इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्र, फूड प्रोसेसिंग, ओडीओपी उत्पाद जैसे विविध क्षेत्रों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने एमएसएमई के लिए आसान व्यापार प्रक्रिया सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ।

-निर्यात, सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक:डॉ. नीरज खन्ना

डॉ. नीरज खन्ना ने कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर बल दिया, जिसे उन्होंने सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने यूपी सरकार की दूरदर्शी पहल की सराहना की और शो में खरीदारी सहयोग की बात की।

– रोड शो में  महाराष्ट्र,मुंबई और  उत्तर प्रदेश के व्यापार, निर्यात प्रदर्शन:सुदीप सरकार

इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड के सीईओ सुदीप सरकार नेयूपीआईटीएस –  2025 की विस्तारित विशेषताओं बी2बी जोन, खरीदार-विक्रेता मीटिंग, ओडीओपी प्रदर्शनियाँ और निर्यात क्लस्टर पर प्रकाश डाला।इस रोड शो ने महाराष्ट्र और विशेषकर मुंबई के साथ उत्तर प्रदेश के व्यापार एवं निर्यात संबंधों की गहराई को रेखांकित किया, जहाँ कृषि उत्पाद, चमड़ा, परिधान, हस्तशिल्प, फर्नीचर और इंजीनियरिंग वस्तुओं जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं। इस पहल से बी2बी और जी2बी संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ मुंबई के सोर्सिंग कंसल्टेंट्स, संस्थागत खरीदारों और निर्यातकों को यूपीआईटीएस –  2025 में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में यूपीआईटीएस  पर एक फिल्म भी और दिखाई गई और आगामी संस्करण के महत्व व विस्तार पर एक प्रस्तुति दी गई। निर्यात जोन, ओडीओपी शोकेस, एमएसएमइ  पवेलियन और प्रदर्शकों को मिल रहे सरकारी समर्थन की जानकारी भी दी गई।
Mumbai/Greater Noida news

यहां से शेयर करें