Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नगर आयुक्त ने नगर निगम संभव जनसुनवाई में जलभराव नगर आयुक्त ने नगर निगम संभव जनसुनवाई में जलभराव

नगर आयुक्त ने नगर निगम संभव जनसुनवाई में जलभराव और पेयजल संकट पर दिए सख्त निर्देश

ghaziabad news नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को ‘संभव जनसुनवाई’ में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और जिम्मेदार विभागों को समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। संभव जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें जलकल विभाग से जुड़ी रहीं। विजयनगर बागु वार्ड एक में 10 एचपी पेयजल पंप को शुरू कराने का मामला सामने आया, जबकि गांधीनगर सिटी जोन से जलभराव की गंभीर समस्या की शिकायत की गई। इन दोनों मामलों पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जलकल अधिकारियों को दिए।
नगर आयुक्त ने बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जलकल विभाग को पंप सेट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि जहां भी पानी निकासी में देरी होती है, वहां तुरंत पंप सेट लगाए जाएं। संभव जनसुनवाई में जलकल विभाग-3 मामले,निर्माण विभाग-1 मामला,स्वास्थ्य विभाग-1 मामला,उद्यान विभाग- 1 मामला,संपत्ति विभाग-1 मामला,टैक्स विभाग-1 समेत कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुई।
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें