Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Cherry County News: टिप-टिप पानी में नहाने का अनोखा अंदाज़ देगा चेरी क्लब, देखने को मिलेगी बाल्टी-मग्गा जोड़ी की मस्ती – जय हिन्द जनाब Cherry County News: टिप-टिप पानी में नहाने का अनोखा अंदाज़ देगा चेरी क्लब, देखने को मिलेगी बाल्टी-मग्गा जोड़ी की मस्ती – जय हिन्द जनाब

Cherry County News: टिप-टिप पानी में नहाने का अनोखा अंदाज़ देगा चेरी क्लब, देखने को मिलेगी बाल्टी-मग्गा जोड़ी की मस्ती

Cherry County News: बारिश लगातार हो रही है फिर भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ ढूंढ रहे हैं, लेकिन चेरी काउंटी के चेरी क्लब में आप एक नया ट्रेंड चला सकते है, ‘बाल्टी-मग्गा’
क्योंकि कई दिनों से चेरी क्लब की छत से पानी टिप टिप करके गिर रहा है, पानी पूरे फ़र्स ना फैले इसके लिए कर्मचारियों ने वहाँ बाल्टी लगा रखी है।

चेरी काउंटी सोसाइटी के चेरी क्लब की छत से लगातार पानी टपकने की समस्या ने निवासियों के बीच नाराजगी पैदा हो रही है। उनका कहना है की लगातार शिकायत करने के बाद भी एपीएम ने अभी तक कार्यवाई नहीं की है ।क्लब की छत से रिसने वाले पानी को इकट्ठा करने के लिए नीचे बाल्टी रखी गई है, जो न केवल असुविधा का कारण बन रही है, बल्कि सोसाइटी की रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है।

निवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, और प्रबंधन की ओर से इसे ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एक निवासी ने बताया, “चेरी क्लब हमारी सोसाइटी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां लोग व्यायाम और सामाजिक गतिविधियों के लिए आते हैं। लेकिन छत से पानी टपकने की वजह से न केवल फर्श गीला रहता है, बल्कि यह सुरक्षा के लिए भी खतरा है।” ख़ास करके छोटे बच्चो को फिसलने का डर भी बना रहा है।

सोसाइटी के रखरखाव समिति से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे इस मुद्दे से अवगत हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, निवासियों का कहना है कि इस तरह की समस्याओं का समाधान समय पर होना चाहिए ताकि सुविधाओं का उपयोग प्रभावित न हो।

निवासियों ने मांग की है कि प्रबंधन इस समस्या को प्राथमिकता दे और छत की मरम्मत जल्द से जल्द कराए, ताकि चेरी क्लब फिर से पूरी तरह कार्यशील हो सके। इस मुद्दे पर प्रबंधन की ओर से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Maharajganj News: स्कूल मर्ज होने पर बच्चों की आंखों में निकले आंसू, बोले- “मैडम जी, गेट खोल दो, हम यहीं पढ़ेंगे”

यहां से शेयर करें