Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस अधिकारियों ने पैदल भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण पुलिस अधिकारियों ने पैदल भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों ने पैदल भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

meerut news श्रावण मास कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ बेगमपुल से गढ़ रोड तक का पैदल भ्रमण कर यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान कांवड़ मार्ग पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा एवं अग्निशमन सुविधाओं आदि का गहनता से अवलोकन किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का कर्तव्यपरायणता से निर्वहन करें तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

यहां से शेयर करें