Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority: नोएडा को मिला स्वच्छता का ताज, CM योगी ने दी बधाई Noida Authority: नोएडा को मिला स्वच्छता का ताज, CM योगी ने दी बधाई

Noida Authority: नोएडा को मिला स्वच्छता का ताज, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Noida Authority

सुपर स्वच्छ लीग में देश में नंबर-1 बना नोएडा, प्राधिकरण की टीम को मुख्यमंत्री ने सराहा

Noida Authority: लखनऊ/नोएडा : उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बना जब नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकेश एम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री और जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें यह सफलता साझा की।

Noida Authority:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नोएडा प्राधिकरण को हार्दिक बधाई दी और कहा कि “यह पुरस्कार नोएडा प्राधिकरण और वहां के नागरिकों के निरंतर सहयोग, समर्पण और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि नोएडा आने वाले समय में भी स्वच्छता और स्थिरता का राष्ट्रीय प्रतीक बना रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित किया कि प्राधिकरण की टीम इसी जोश और समर्पण से कार्य करती रहे।

Noida News:

मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकेश एम ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों की सहभागिता, तकनीकी नवाचार और जनस्वास्थ्य केंद्रित रणनीतियों के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है।

प्राधिकरण द्वारा किए गए प्रमुख नवाचारों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रह प्रणाली का डिजिटलीकरण, कचरा प्रबंधन में आधुनिक मशीनों का प्रयोग, पब्लिक प्लेसेज़ की नियमित सफाई, और ‘जन सहभागिता’ पर विशेष जोर शामिल है।

Noida Authority:

Puri News: पुरी मे 15 साल की नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, भुवनेश्वर AIIMS में भर्ती, हालत नाजुक

यहां से शेयर करें