Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए समर नागर का चयन – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए समर नागर का चयन – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए समर नागर का चयन

Greater Noida News: नोएडा के उदीयमान फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर का चयन आगामी 19 जुलाई से अमृतसर में होने वाली जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (बी.सी. रॉय ट्रॉफी) के लिए दिल्ली प्रदेश टीम में हुआ है।
सेक्टर-41 निवासी और ज्ञानश्री स्कूल सेक्टर-127 में कक्षा 10 के छात्र समर ने दिल्ली सॉकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ट्रायल में 850 खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम में स्थान पाया। यह ट्रायल 15 दिनों तक चला, जिसके बाद 30 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। टीम ने सुदेवा फुटबॉल क्लब सहित विभिन्न मैदानों पर अभ्यास मैच खेले। अंतत: दिल्ली फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, चीफ सेलेक्टर नागेंद्र सिंह और चयन समिति के अन्य सदस्यों ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर खिलाड़ियों को जर्सी सौंपी और शुभकामनाएं दीं।
समर बाईचुंग भूटिया फुटबॉल एकेडमी, सेक्टर-50 नोएडा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके पिता सत्येंद्र नागर ने गर्व जताते हुए कहा कि 14 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर समर ने गौतमबुद्ध नगर ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Noida News: तीन करोड़ के फ्रॉड में ठग गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला को डरा कर किया था डिजिटल अरेस्ट

यहां से शेयर करें