Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जनपद के सभी मंदिरों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान जनपद के सभी मंदिरों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

जनपद के सभी मंदिरों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

meerut news  आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना इकाई के निकट पर्यवेक्षण में स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा स्थानीय पुलिस, परिक्षेत्रीय, जनपदीय, चेकिंग टीम एवं बम स्क्वॉड के सहयोग से जनपद के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र: शाप्रिक्स मॉल परिसर स्थित ट्रेंड्स शोरूम, स्मार्ट बाजार, बेव सिनेमा, किड्स गेमिंग जोन, शॉप्रिक्स मॉल चौराहा कांवड़ रूट। चेकिंग स्थानीय पुलिस एवं एलआईयू की उपस्थिति में की गई, कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।
थाना गंगानगर क्षेत्र: रॉयल होटल में चेकिंग की गई, सब कुछ सामान्य पाया गया।
थाना बहसूमा क्षेत्र: श्री शिव दुर्गा मंदिर, श्री सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर, गुरुद्वारा ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर उर्फ़ रामराज
थाना फलावदा क्षेत्र: श्री बालाजी धाम व माता मंदिर, श्री शिव बुढ़ा मंदिर में चेकिंग अभियान चलाया।
एसएसपी ने कहा कि सभी स्थानों पर की गई चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि नहीं पाई गई। समस्त स्थल सुरक्षित पाए गए। जनपद पुलिस द्वारा आगे भी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निरंतर सतर्कता बरती जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

meerut news

यहां से शेयर करें