Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: अवैध शराब और चाकू के साथ तस्कर गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब Dadri News: अवैध शराब और चाकू के साथ तस्कर गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

Dadri News: अवैध शराब और चाकू के साथ तस्कर गिरफ्तार

Dadri News: थाना दादरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनुज उर्फ अन्नू पुत्र प्रमोद, निवासी ग्राम बिसाहड़ा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को अधिवक्ता चौक से करीब 150 मीटर कठैहरा की ओर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Dadri News: पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

यहां से शेयर करें