Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Road Accident : मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर जताया शोक Road Accident : मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

Road Accident : मोदी ने उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

Road Accident :

Road Accident : नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता की घोषणा की। श्री मोदी ने एक्स पर लिखे शोक संदेश में कहा “ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में हुए जान और माल की हानि पर दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना । घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Road Accident :

श्री मोदी ने अपने संदेश में आगे कहा “ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रूपये की सहायता राशि दी जायेगी। घायलों को 30 हजार रूपये दिये जायेंगे।”
गौरतलब है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरे एक वाहन के मंगलवार को खाई में गिरने से 08 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 06 गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में तीन नाबालिग स्कूल छात्राएं भी हैं। वाहन में सवार 14 लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। देर शाम देवलथल के मुवानी से बोकटा गांव लौटने के दौरान वाहन मुवानी पुल के पास अनियंत्रित हो कर 150 फीट गहरी नदी में गिर गया।

Road Accident :

Delhi News: ICICI लोम्बार्ड को पहली तिमाही में 7.47 अरब रूपये का लाभ

यहां से शेयर करें