Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
क्रिसमस पर 20 ईसाइयों ने अपनाया हिंदू धर्म – जय हिन्द जनाब क्रिसमस पर 20 ईसाइयों ने अपनाया हिंदू धर्म – जय हिन्द जनाब

क्रिसमस पर 20 ईसाइयों ने अपनाया हिंदू धर्म

मैनपुरी। बीते दिन क्रिसमस के दिन एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला चर्चा में आ गया है। कुछ समय पहले ईसाई बन चुके तीन दलित हिन्दू परिवारों ने फिर से धर्म परिवर्तन कर लिया है। वे हिंदू बन गए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ के बाद शुद्धीकरण कर उन्हें हिन्दू धर्म में दीक्षित किया गया।

मामला थाना औछा के ग्राम नगला राम सिंह का है। यहां के तीन परिवार पूर्व में ईसाई बन गए थे। वे समय समय पर गांव में ईसाई धर्म के कार्यक्रम भी करते थे। विहिप, बजरंग दल और हिन्दू धर्माचार्यों के समझाने के बाद ये परिवार हिन्दू धर्म में आने के लिये तैयार हो गए और उन्होंने एक बार फिर हिन्दू धर्म में आस्था जताई।

यहां से शेयर करें