Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी, भारतीय किसान यूनियन भानु और अन्य संगठन 15 को करेंगे घेराव – जय हिन्द जनाब Noida News: एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी, भारतीय किसान यूनियन भानु और अन्य संगठन 15 को करेंगे घेराव – जय हिन्द जनाब

Noida News: एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी, भारतीय किसान यूनियन भानु और अन्य संगठन 15 को करेंगे घेराव

Noida News: सेक्टर 32 स्थित एआरटीओ कार्यालय का 15 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन भानु और अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घेराव करेंगे। आॅटो के लिए एक जिला एक परमिट समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन भानु के परिवहन मंत्री चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि नौ जुलाई को छलेरा के बारात घर में एक बैठक हुई थी। बैठक आॅटो और इससे जुड़ी अन्य यूनियन के साथ भानु ने धरने प्रदर्शन का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मांगों में जिले में ई आॅटो और रिक्शा के पंजीकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने, 20 हजार हजार निजी बाइक टैक्सी को बंद करने और जिले में दिल्ली की तर्ज पर आॅटो के लिए एक परमिट शामिल है।
इसके अलावा पिक एंड ड्रॉप और आॅटो स्टैंड जहां खड़े होते हैं, वहां पर इसके बोर्ड लगाने, यातायात पुलिस, पुलिस, और परिवहन विभाग द्वारा मैनुअल चालान पर प्रतिबंध लगाया जाए। सीज की गई गाड़ियों के सामान की संपूर्ण गारंटी सुनिश्चित करने, गौतम बुद्ध नगर को गाजियाबाद संभाग से कटकर पूर्ण संभाग का दर्जा दिए जाने और लाइसेंस व फिटनेस को निजी हाथों में न सौंपने की मांग शामिल है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी लाइसेंस केंद्र पर सिर्फ परीक्षा पास कराने का? पांच हजार रुपया खुले आम लिया जाता है। पैसा न देने पर परीक्षा में फेल कर दिया जाता है। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि मांग पत्र मिलने पर उसे मुख्यालय को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Noida News: जनसंख्या नियंत्रण सप्ताह आज से शुरू होगा

यहां से शेयर करें