Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: एनसीसी अधिकारी अर्पित शर्मा को किया गया सम्मानित – जय हिन्द जनाब Dadri News: एनसीसी अधिकारी अर्पित शर्मा को किया गया सम्मानित – जय हिन्द जनाब

Dadri News: एनसीसी अधिकारी अर्पित शर्मा को किया गया सम्मानित

Dadri News: सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, विद्यानगर दादरी के एनसीसी असिस्टेंट एनओ अर्पित शर्मा को उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र स्थित आॅफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कामटी में एक माह की रिफ्रेशर ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
ओटीए कामटी में अर्पित शर्मा को “सर्वश्रेष्ठ कैडेट” घोषित किया गया। उन्हें यह सम्मान अकादमी के कमांडेंट मेजर जनरल उपकार चंदर द्वारा प्रशंसा-पत्र एवं उपहार प्रदान कर दिया गया। इसके साथ ही कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु एक्का ने उन्हें ‘विश्वसनीयता का प्रतीक’ की विशेष उपाधि से भी नवाजा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अर्पित शर्मा को आधिकारिक ओटीए समारोह में मेजर जनरल, डिप्टी कमांडेंट, ब्रिगेडियर, लेफ्टिनेंट कर्नल और कर्नल जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के समक्ष अग्रिम पंक्ति में स्थान प्राप्त हुआ, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने अर्पित शर्मा को बधाई दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि अर्पित शर्मा की यह उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें: इंडिया पोस्ट की पांचवीं लिस्ट जारी, ऐसे देख सकते है अपना नाम

यहां से शेयर करें