Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिकाएं , सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इंकार – जय हिन्द जनाब Delhi News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिकाएं , सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इंकार – जय हिन्द जनाब

Delhi News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिकाएं , सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इंकार

Delhi News: पैगम्बर मोहम्मद को लेकर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को कन्हैया ने शेयर कर दिया जिसके चलते 2022 में कन्हैया की हत्या कर दी गई थी। उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ के खिलाफ हत्या के आरोपी जावेद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार किया। आरोपी के वकील ने यह दलील दी थी कि फिल्म में सिर्फ पुलिस के ही पक्ष को दिखाया गया है। जिसके चलते ट्रायल प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह से फिल्म पर रोक लगाना जरूरी है। जस्टिस सुधांशु धूलियां ने कहा कि आप सम्बंधित बेंच के सामने ही मामला रखिए। अगर फ़िल्म रिलीज हो रही है तो होने दीजिए।
उदयपुर फाइल्स- कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित 
‘उदयपुर फाइल्स’ जो 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल साहू की नृशंस हत्या की सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म कन्हैयालाल की हत्या से पहले और बाद की घटनाओं, और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले लोगों की कट्टरपंथी मानसिकता को पर्दे पर दर्शाती है।
यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। कई मुस्लिम संगठनों ने फिल्म पर इस्लाम विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाने लगे है।
इसके साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद सहित कई संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं। और उधर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
कलाकार: फिल्म में विजय राज, रजनीश दुग्गल, प्रीति झंगियानी, कमलेश सावंत, कांचि सिंह और मुश्ताक खान जैसे कलाकार हैं।
फिल्म का सिर्फ यहीं उद्देश्य है की कन्हैयालाल की घटना को याद दिलाना और भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से ना हो इसको सुनिश्चित करना।
“किंग ऑफ़ रोमांस” के करियर की शुरूआत और कैसे बने बादशाह…
यहां से शेयर करें