Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गडकरी ने कहा मैं पीएम रेस में नहीं, जहां हूं खुश हूं – जय हिन्द जनाब गडकरी ने कहा मैं पीएम रेस में नहीं, जहां हूं खुश हूं – जय हिन्द जनाब

गडकरी ने कहा मैं पीएम रेस में नहीं, जहां हूं खुश हूं

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एक किसान नेता ने पिछले दिनों संघ नेतृत्व को एक पत्र लिखा था, जिसमें नितिन गडकरी को पीएम बनाए जाने की मांग की गई थी। इस बाबत पूछे जाने पर खुद गडकरी का कहना है, ‘मैं जहां हूं, वहां खुश हूं। इस बात की कोई संभावना नहीं है।Ó
2019 में पीएम मोदी की जगह प्रधानमंत्री पद के लिए एनडीए का चेहरा बनाए जाने की संभावना को गडकरी ने स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए गडकरी ने कहा, इस बात की कोई संभावना नहीं है। मैं फिलहाल जहां हूं, वहां खुश हूं। पहले मुझे गंगा का काम पूरा करना है।

चारधाम और अन्य स्थानों के लिए बेहतर रोड बनाना मेरी प्राथमिकता है। मैं इन कामों को करने में खुश हूं और इन्हें जल्द पूरा करना चाहता हूं।’ अरुणाचल प्रदेश में 9,533 करोड़ रुपये के हाईवे प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन कर लौट रहे गडकरी ने कहा कि पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर क्षेत्रों को लगातार नजरअंदाज किया था।

बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों की बाबत गडकरी ने कहा, ‘पार्टी में प्रवक्ता हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से पक्ष रखने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो मीडिया से जब भी बात करते हैं तो विवाद होता है। किसी को भी इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। इससे पार्टी की छवि पर विपरीत असर होता है।’

यहां से शेयर करें