Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सेक्टर-63 में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने कब्जे में लिए कंप्यूटर और रजिस्टर – जय हिन्द जनाब सेक्टर-63 में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने कब्जे में लिए कंप्यूटर और रजिस्टर – जय हिन्द जनाब

सेक्टर-63 में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने कब्जे में लिए कंप्यूटर और रजिस्टर

नोएडा। भारत में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का थाना फेज 3 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर 63 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मार पुलिस ने करीब 50 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक अमेरिकी नागरिकों को फोन कर उन्हें सोशल सिक्योरिटी का डर दिखाकर उनसे अपने खातों में रुपए डलवा लेते थे।
पुलिस से इस संबंध में अमेरिका की एफबीआई शिकायत करके जा चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से मिलकर एफबीआई और कनाडा पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पूरी जानकारी दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 में अवैध रूप से एक कॉल सेंटर चल रहा है। जब पुलिस ने यहां छापा मारा तो पाया कि यहां काम कर रहे ऑपरेटर अमेरिका के नागरिकों के सिक्योरिटी नंबर लेकर उन्हें जेल भेजने का डर दिखाकर उनसे रुपए वसूल रहे हैं। पुलिस ने उनके कागजात व कंप्यूटर भी जप्त कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने कितने लोगों को अब तक ठगा है।
उल्लेखनीय है कि नोएडा पुलिस विदेशों से ठगी करने वाले दर्जनभर से अधिक कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर चुकी है। बावजूद इसके इस तरह की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ज्यादातर फर्जी कॉल सेंटर सेक्टर 1, 2, 3, 4, 6, 58, 59 और 62-63 आदि में चल रहे हैं।

यहां से शेयर करें