Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
काॅलोनाइजरों ने प्राधिकरण टीम को दौड़या, कब्जा खाली कराने गए थे ये अफसर – जय हिन्द जनाब काॅलोनाइजरों ने प्राधिकरण टीम को दौड़या, कब्जा खाली कराने गए थे ये अफसर – जय हिन्द जनाब

काॅलोनाइजरों ने प्राधिकरण टीम को दौड़या, कब्जा खाली कराने गए थे ये अफसर

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस क्रम में आमका गांव में शनिवार को ग्रेनो प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची तो काॅलोनाइजरों ने उन्हें दौड़ा लिया। टीम का अभद्रता का सामना तो करना पड़ा ही मारपीट तक नौबत आ गई। कुछ असामाजिक तत्वों, कॉलोनाइजरों व भूमाफिया ने कार्रवाई का विरोध किया। प्राधिकरण ने आरोपियों के खिलाफ दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
प्राधिकरण अफसरों का बयान
अफसरों की और से बयान आया है कि आमका ग्रेनो प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। अनुमति और नक्शा पास कराए बिना ही खसरा नंबर 204, 205 और 206 आदि की जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश की जा रही थी। प्राधिकरण ने कई बार कॉलोनाइजरों को नोटिस दिया, लेकिन अवैध निर्माण जारी रहा।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
बता दें कि शनिवार को प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह, परियोजना अभियंता सन्नी यादव टीम और पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने गए। इसके बाद तिलपता करनवास निवासी विपिन खारी, डेरीमच्छा निवासी कपिल नागर और तिलपता करनवास निवासी बलराम भाटी 100 से 150 अज्ञात लोगों के साथ आए और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश करने लगे।
ये अफसर थे मौजूद
प्राधिकरण के ओएसडी, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं अन्य फील्ड स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई करने की कोशिश की गई। प्राधिकरण के स्टाफ को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। जेसीबी पर चढ़कर कार्य बाधित किया। पर्याप्त पुलिस बल न होने से प्राधिकरण की टीम को लौटना पड़ा।

 

UP News: मोहर्रम व श्रावण मास में किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी: पुलिस कमिश्नर

यहां से शेयर करें