Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पीएम श्री स्कूल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पीएम श्री स्कूल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पीएम श्री स्कूल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

muradnagar news  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में एनसीसी कैडेट, छात्रों एवं स्टाफ ने विद्यालय में जामुन,इमली, आंवला,अमरूद, नीम,अर्जुन,सीसम, अशोक आदि विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के लिए जीवनशैली का अनुकरण करने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि बसंत ऋतु के दौरान वृहद स्तर पर पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण करके हरा भरा बनाने के लिए पे्ररित किया जा रहा है ताकि पर्यावरण को रक्षित एवं संरक्षित किया जा सकें।
पर्यावरण क्लब गाजिÞयाबाद की टीम के सदस्यों, उत्कर्ष शर्मा ,परवेज, आर सी त्यागी,यश शर्मा,अर्पित वर्मा,वैभव गुप्ता आदि का सहयोग अति सराहनीय रहा।
इसके अलावा मोदी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर एवं लेफ्टिनेंट राजीव जांगिड़ ने भी विद्यालय परिसर में दो दो पौधे लगाए तथा सभी से वसंत ऋतु के दौरान अपने अपने परिवेश में दो दो पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस मौके पर वन विभाग से उपनिरीक्षक महेद्र, उप निरीक्षक संजीव कुमार व 35 यू पी वाहिनी एनसीसी के अधिकारी, विद्यालय की उपप्राचार्य स्वीटी जैन, यामिनी बत्रा, शिक्षक सुषमा अहलावत, रविंद्र, विकास वालिया,सुषमा त्यागी,एन सी सी आॅफिसर अनुराग गुप्ता इत्यादि एवं छात्रों का विशेष सहयोग रहा।

यहां से शेयर करें