Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गोंडा में टेंट हाउस वाले ने बड़े बड़े अफसरों को बना दिया बेवकूफ, ये है पूरा मामला – जय हिन्द जनाब गोंडा में टेंट हाउस वाले ने बड़े बड़े अफसरों को बना दिया बेवकूफ, ये है पूरा मामला – जय हिन्द जनाब

गोंडा में टेंट हाउस वाले ने बड़े बड़े अफसरों को बना दिया बेवकूफ, ये है पूरा मामला

UP News:

उत्तर प्रदेश के गोंडा में पार्वती अरगा झील के पास विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानी 2 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम हुआ था। इस एक कार्यक्रम का महेंद्र सिंह टेंट हाउस, झिलाही बाजार ने दो विभागों से 13.95 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। जांच में मामला सामने आया। इस पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड एक के अवर अभियंता ने फर्म के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसका मतलब ये हुआ कि टेंट वाले ने बड़े बड़े अफसरों को बेवकूफ बनाया था।
वेटलैड डे पर हुआ था कार्यक्रम
अवर अभियंता ललित कुमार पाठक के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आर्द्रभूमि दिवस समारोह को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर ने मिलकर आयोजित किया। टेंट व खानपान की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह टेंट हाउस को सौंपी गई।
सभी मदों को मिलाकर 29 मार्च को पीडब्ल्यूडी की ओर से 69.30 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इससे पूर्व पांच मार्च को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से 19.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। फर्म ने पूर्व के भुगतान को छिपाकर धोखे से एक ही काम के 13.95 लाख रुपये दोबारा ले लिए। बात खुली तो अब कार्रवाई की जा रही है। लेकिन जरा सोचिए बात नही खुलती तो टेंट वालें में अफसरों को गच्चा दे दिया था।

 

यूपी में लगतार मदरसों पर चल रहा बुलडोजर, जानिए योगी सरकार का क्या है पूरा प्लान

यहां से शेयर करें