Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम ने कहा नगर निगम का 40 एमएलडी संयंत्र बनेगा जल संक डीएम ने कहा नगर निगम का 40 एमएलडी संयंत्र बनेगा जल संक

डीएम ने कहा नगर निगम का 40 एमएलडी संयंत्र बनेगा जल संकट का स्थायी समाधान

ghaziabad news  जल संकट की चुनौतियों से जूझते साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक में औद्योगिक इकाइयों को भूगर्भीय जल के अंधाधुंध दोहन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, नगर निगम द्वारा स्थापित जल संयंत्र से जल आपूर्ति कनेक्शन लेने का आग्रह किया गया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी दी कि नगर निगम ने इंदिरापुरम में 40 लाख लीटर प्रतिदिन (40 एमएलडी) क्षमता वाला जल संयंत्र स्थापित किया है, जिसका संचालन वबाग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इस संयंत्र का उद्देश्य साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध एवं स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। वर्तमान में क्षेत्र की 1445 औद्योगिक इकाइयों में से मात्र 1002 इकाइयों ने ही नगर निगम से जल कनेक्शन प्राप्त किया है, जो चिंता का विषय है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शेष उद्योगपतियों से अपील की कि वे तत्काल प्रभाव से नगर निगम के जल संयंत्र से जल कनेक्शन प्राप्त करें और भूगर्भ जल का दोहन रोकें, जिससे जिले में तेजी से गिरते जल स्तर पर नियंत्रण पाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि अब भी औद्योगिक इकाइयाँ भूगर्भीय जल का अत्यधिक उपयोग करती रहीं, तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है, जिससे औद्योगिक उत्पादन और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित होंगी।
बैठक में जल संरक्षण, वैकल्पिक जल स्रोतों के उपयोग और जल पुनर्चक्रण जैसे विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।
जल संयंत्र से मिलने वाला पानी मानक गुणवत्ता पूर्ण
नगर आयुक्त ने कहा कि जल संयंत्र से मिलने वाला पानी मानक गुणवत्ता का है और जल दबाव भी पर्याप्त है, जिससे उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इस मौके पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक, भूगर्भ जल नोडल अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें