Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
108 मां आरोग्य मित्र को फर्स्ट एड किट और राम चरित मानस की भेंट 108 मां आरोग्य मित्र को फर्स्ट एड किट और राम चरित मानस की भेंट

108 मां आरोग्य मित्र को फर्स्ट एड किट और राम चरित मानस की भेंट

meerut news  पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद अरुण गोविल एवं जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की उपस्थिति में 108 मां आरोग्य मित्र को फर्स्ट एड किट और रामचरितमानस भेंट कर एक अनूठी पहल की गयी।
प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाइन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अंकुर त्यागी ने कहा कि हर घर स्वस्थ कब होग, हर घर आरोग्य मित्र मां जब होगा, के लिए मां आरोग्य मित्रों को अनूठी पहल की बधाई देते हुए डॉक्टर अंकुर त्यागी के नेतृत्व में हुए इस पहल को न केवल पुलिस लाइन बल्कि समस्त मेरठ में हर घर की मां तक यह संदेश पहुंचाने के प्रयास की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सांसद अरूण गोविल, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे नवीन कार्यों का विस्तृत रूप से निरीक्षण कर पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का उत्साह वर्धन भी किया। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बात करते हुए डॉ अंकुर त्यागी के द्वारा न केवल स्वास्थ्य कार्यक्रमों बल्कि, कायाकल्प और नवीन भवन निर्माण जैसे कार्यों की प्रशंसा सांसद अरुण गोविल और जिलाधिकारी ने की।
कार्यक्रम में आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी, पीएचसी स्टाफ, एच डब्ल्यू सी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र और रामायण देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील पोसवाल ने योगाभ्यास कराया तथा संचालन विपेन्द्र सुधा बाल्मीकि ने किया, प्रतेश कुमार, मुकन्द वल्लभ शर्मा संदर्भ व्यक्ति बीआईएस को भी सम्मान पत्र एवं रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम की डा. विभा नागर और डा. विनीता शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।

meerut news

यहां से शेयर करें