Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हत्या के मुकदमे में वांछित 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार हत्या के मुकदमे में वांछित 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार

हत्या के मुकदमे में वांछित 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार

meerut news  हत्या में वांछित चल रहे दस हजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सरधना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। आरोपी को करनाल हाईवे स्थित ग्राम बपारसी पानी के टंकी के पास से अरेस्ट किया गया।
कोतवाली सरधना के प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि विनोद, सुबोध, रवि पुत्रगण कालू, अशोक पुत्र बुद्ध सिंह, नरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र जगरूप, मन्टू उर्फ हरपाल पुत्र बुद्ध सिंह, आकाश पुत्र सतीश, शेर सिंह पुत्र हरपाल, आकाश पुत्र अशोक, दीपक सिंह पुत्र भवी सिंह एवं दुष्यन्त पुत्र शक्ति समस्त निवासीगण ग्राम बपारसी द्वारा एक राय होकर, हाथों में राड, सरिया, फरसे व बलकटी लेकर गाली गलौज करते हुए दीपक पुत्र सुरेश के घर हमला बोल दिया था। उसके पिता सुरेश, भाई कृष्ण, ताऊ सुरेन्द्र व ताऊ के पुत्र रोहित के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था, जिसमें सुरेन्द्र को काफी गम्भीर चोटे आयी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सुरेन्द्र की मृत्यु हो गई थी। दीपक की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा में गिरफ्तारी न होने पर नरेन्द्र उर्फ लाला के विरूद्ध धारा 82/83 द.प्र.सं. की कार्रवाई अमल में लाई गयी। नरेन्द्र उर्फ लाला लगातार करीब 4 वर्षों से फरार चल रहा था। नरेन्द्र उर्फ लाला की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। बताया कि थाना सरधना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा ईनामी नरेन्द्र को मेरठ-करनाल हाईवे ग्राम बपारसी पानी के टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

meerut news

यहां से शेयर करें