Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: संबंधित विशेष प्रतीक का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया उद्घाटन Delhi News: संबंधित विशेष प्रतीक का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया उद्घाटन

Delhi News: दिल्ली हाट में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित विशेष प्रतीक का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया उद्घाटन

Delhi News:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली हाट में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक विशेष प्रतीक (इंस्टालेशन) का उद्घाटन किया। इस विशेष प्रतिकृति को दिल्ली के पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दिए गए संदेश से हुई। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आतंकवाद के विरुद्ध देश की एकजुटता, सेना के पराक्रम और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की संकल्प शक्ति का उल्लेख किया।

Delhi News:

मंत्री ने कहा कि दिल्ली हाट न केवल राजधानी का सांस्कृतिक केंद्र है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों का प्रिय स्थल भी है। ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित विशेष प्रतिक भारतीय सेना की वीरता और त्याग को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। यह विशेष प्रतीक देशवासियों और विदेशी पर्यटकों को भारतीय सेना के अद्भुत साहस और शौर्य की याद दिलाएगा। विशेष प्रतिकृति में प्रतीकात्मक सिंदूर भी रखा गया है, जिसे पर्यटक तिलक के रूप में प्रयोग कर सेना को सम्मान दे सकेंगे। मंत्री ने बताया कि यह विशेष प्रतिकृति दर्शाती है कि किस प्रकार भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया।

High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश के पत्रकार को सुरक्षा देने का दिया आदेश

इस पहल के अंतर्गत दिल्ली के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की विशेष प्रतिकृति लगाई जाएंगी। दिल्ली हाट से इसकी शुरुआत की गई है और दिल्ली में आने वाले 15 दिनों तक यह यहां प्रदर्शित की जाएगी। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के पराक्रम का सम्मान है, बल्कि देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास भी है। दिल्ली सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

Delhi News:

Festival: ईद उल-अज़हा का चांद आज नज़र आया, 7 जून को देशभर में मनाई जाएगी बकरीद

यहां से शेयर करें