Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कश्मीर राजमार्ग पर यातायात बहाल मुगल रोड बंद – जय हिन्द जनाब कश्मीर राजमार्ग पर यातायात बहाल मुगल रोड बंद – जय हिन्द जनाब

कश्मीर राजमार्ग पर यातायात बहाल मुगल रोड बंद

श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद सोमवार की शाम से बाधित यातायात मंगलवार को बहाल हो गया जबकि ऐतिहासिक मुगल रोड लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि हरी झंडी मिलने के बाद हमने श्रीनगर से जम्मू की ओर हल्के मोटर वाहनों को जाने की इजाजत दे दी है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण कल शाम से ही यातायात स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद हालांकि राजमार्ग के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन ने अत्याधुनिक मशीनों और कर्मचारियों के साथ भूस्खलन को साफ करने का काम तत्काल शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान मेें रखते हुए भारी वाहनों को अपराह्न दो बजे से रात 12 बजे तक यहां से जम्मू की ओर जाने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान विपरीत दिशा से सुरक्षा बल के काफिले समेत किसी प्रकार के वाहन को आने की इजाजत नहीं होगी। दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी एवं पुंछ से जोडऩे वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर ताजी बर्फबारी के कारण यातायात लगाातार दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रभावित रही।

यहां से शेयर करें