Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संपदा बिल्डर की धोखाधड़ी के खिलाफ एकजुट हुए बायर्स, प्राधिकरण दफ्तर के बाहर हंगामा – जय हिन्द जनाब संपदा बिल्डर की धोखाधड़ी के खिलाफ एकजुट हुए बायर्स, प्राधिकरण दफ्तर के बाहर हंगामा – जय हिन्द जनाब

संपदा बिल्डर की धोखाधड़ी के खिलाफ एकजुट हुए बायर्स, प्राधिकरण दफ्तर के बाहर हंगामा

ग्रेटर नोएडा। संपदा लीविया बिल्डर के खिलाफ वायर्स एकजुट हो गए हैं। आज नेफोमा अध्यक्ष अनु खान की अगुवाई में करीब 400 बायर्स ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और उन्होंने यहां संबंधित अधिकारियों से शिकायत की।

अनु खान ने बताया कि दिवाकर शर्मा और पीयूष शर्मा ने मिलकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भूखंड खरीदा जिसके एक किस्त देने के बाद पेमेंट नहीं की। इसके अलावा मौके पर बिल्डर को 725 फ्लैट बनाने थे लेकिन महज ढांचा खड़ा किया गया, वह भी 3 मंजिल का और काम बंद कर दिया।

11 फ्लैट को कई-कई लोगों को बेचा और फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर की नीयत में शुरू से ही खोट था मगर प्राधिकरण की अनदेखी के चलते बायर्स को दिवाकर शर्मा और पीयूष शर्मा ने ठगा। दफ्तर में शिकायत करने के बाद बायर्स ने बाहर निकलने के बाद हंगामा किया और न्याय की मांग की। देखना यह है कि ठगे हुए बायर्स को न्याय मिल पाएगा या नहीं। इस संबंध में बायर्स पुलिस से भी शिकायत करेंगे।

यहां से शेयर करें