Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नालों से 30 मई तक गाद निकालने का दिल्ली सरकार का नालों से 30 मई तक गाद निकालने का दिल्ली सरकार का

नालों से 30 मई तक गाद निकालने का दिल्ली सरकार का दावा खोखला : देवेंद्र यादव

new delhi news दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के तीस मई तक नालों से गाद निकालने के दावे को खोखला बताया है।
उन्होंने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बिन मौसम बारिश में पूरी तरह दिल्ली के डूबने के बाद जागे दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना कि हम 30 मई तक नालों से गाद निकालने का काम पूरा कर लेंगे। यह पूरी तरह से खोखली बयानबाजी है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री द्वारा गाद निकालने के वादों को पूरा करने के लिए अभी तक जमीनी स्तर पर काम शुरू ही नहीं हुआ है। इसी वजह से बेमौसम बारिश से दिल्ली हर तरफ डूबी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मजनू का टीला और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोल्फ लिंक जैसी पॉश कालोनी का निरीक्षण किया। लेकिन यह भी चिंताजनक है कि जब एनडीएमसी क्षेत्र में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा तो पूर्वी दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी, उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी दिल्ली की जेजे कॉलोनी और अनाधिकृत कालोनियों व सड़कों पर जल भराव का क्या हाल होगा।
देवेंद्र यादव ने कहा कि मानसून के दौरान अगर आम आदमी पार्टी के शासन का इतिहास दोहराया जाता है तो भाजपा की नाकामी जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो जाएगी।

यहां से शेयर करें