Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने बंगाली मार्केट में चलाया सफाई अभियान एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने बंगाली मार्केट में चलाया सफाई अभियान

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष ने बंगाली मार्केट में चलाया सफाई अभियान

new delhi news  नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने ‘विकसित एनडीएमसी 2047’ मिशन के तहत रात के समय बंगाली मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस चौथे चरण के अभियान का नेतृत्व एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने किया।
इससे पूर्व एनडीएमसी द्वारा खान मार्केट, जनपथ और सरोजिनी नगर जैसे प्रमुख बाजारों में भी इसी प्रकार के रात्रिकालीन सफाई अभियान सफलता पूर्वक चलाए जा चुके हैं। एनडीएमसी अब इन सभी व्यस्त बाजारों में हर रात नियमित रूप से गीली सफाई की व्यवस्था लागू कर रहा है।
बंगाली मार्केट में हुए इस अभियान में बंगाली मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुकेश गुप्ताझ्रप्रेसिडेंट और प्रमोद गुप्ताझ्रसेक्रेटरी के साथ स्थानीय दुकानदारों, स्वास्थ्य और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
अभियान के दौरान रात 11 बजे से पहले सूखी सफाई और फिर हाई-प्रेशर जेट मशीनों की मदद से सड़कों, नालियों व फुटपाथों की गीली सफाई की गई। एनडीएमसी की 14 सदस्यीय टीम ने सफाई सैनिकों व निरीक्षकों के साथ मिलकर इस कार्य को पूर्ण किया । चहल ने कहा कि रात्रिकालीन सफाई अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए परिषद द्वारा मैकेनिकल रोड स्वीपर, जेट स्प्रेयर जैसी आधुनिक सफाई मशीनें खरीदी जा रही हैं, ताकि इस मॉडल को अन्य प्रमुख बाजारों और परिषद की आवासीय कॉलोनियों में भी शीघ्रता से लागू किया जा सके।

 

new delhi news

यहां से शेयर करें