Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जबरदस्ती पार्किंग शुल्क वसूलने पर फायरिंग, तीन नामजद – जय हिन्द जनाब जबरदस्ती पार्किंग शुल्क वसूलने पर फायरिंग, तीन नामजद – जय हिन्द जनाब

जबरदस्ती पार्किंग शुल्क वसूलने पर फायरिंग, तीन नामजद

नोएडा। पार्किंग शुल्क को लेकर आए दिन पार्किंग ठेकेदार की गुंडागर्दी सामने आ रही है। इस बार हबीबपुर में पार्किंग शुल्क जबरदस्ती वसूलने को लेकर फायरिंग हुई। पार्किंग शुल्क वसूलने वाले ने जब शुल्क देने से मना करने की बात सुनी तो उसने कार चालक पर तमंचा तान दिया और फायरिंग की।

मिली जानकारी के अनुसार थाना ईकोटेक-3 के अंतर्गत हबीबपुर में पातेराम पुत्र शिव हबीबपुर मार्केट में गया था। इसी दौरान यहां मौजूद राजू शर्मा नाम के व्यक्ति ने जबरदस्ती पार्किंग वसूलने के लिए उस पर दबाव बनाया। जब बात नहीं बनी तो दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान सतन पुत्र महेंद्र, प्रदीप पुत्र अजब सिंह, सुमित पुत्र रामवीर ने आकर उस पर गोलियां चला दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पार्किंग वसूली को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है।

यहां से शेयर करें