Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम रेखा ने जनसुनवाई के दौरान समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश सीएम रेखा ने जनसुनवाई के दौरान समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

सीएम रेखा ने जनसुनवाई के दौरान समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

new delhi news   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों से सीधे मुलाकात की और उनके मुद्दों का समाधान तुरंत करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी शासन को वास्तविकता से जोड़ने में मदद करती है, जिससे नीतियों को जमीनी जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जनसुनवाई से शासन अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनकेंद्रित बन सकेगा।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी हर चिंता सुनी जाएगी और हर मुद्दे पर ठोस, समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जहां अधिकारियों को तुरंत समाधान के लिए निर्देशित किया जा रहा है। यह प्रयास नागरिकों के मुद्दों को प्राथमिकता देने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यहां से शेयर करें