Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: डूब क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, कराई 120 बीघा भूमि अतिक्रमण से मुक्त – जय हिन्द जनाब Noida: डूब क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, कराई 120 बीघा भूमि अतिक्रमण से मुक्त – जय हिन्द जनाब

Noida: डूब क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, कराई 120 बीघा भूमि अतिक्रमण से मुक्त

Noida। नोएडा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन ने नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एवं हिंडन नदियों के डूब क्षेत्र के अंतर्गत अवैध निर्माण एवं कालोनियां की लगभग 120 बीघा जमीन बुधवार को अतिक्रमण से मुक्त कराई गई, यह जमीन लगभग डेढ़ सौ करोड रुपए की बताई गई है। जिला प्रशासन एवं नोएडा प्राधिकरण की टीम सुबह 10:00 बजे नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के हिंडन नदी के डूब क्षेत्र की ओर ग्राम हैबतपुर में अवैध एवं अनधिकृत रूप से डूब क्षेत्र की लगभग 120 बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध सिंचाई विभाग ,राजस्व विभाग ,तहसील दादरी एवं नोएडा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की  कार्रवाई की।

यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण के लगभग ढाई सौ छोटे बड़े अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। साथ ही तीन जे सी बी मशीन, पांच डंपर का प्रयोग अतिक्रमण हटाने में किया गया और लगभग डेढ़ सौ करोड रुपए की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।  इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर लोकेश एम ने आम जन सामान्य को आगाह किया कि वे नदियों के डूब क्षेत्र एवं नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अनधिकृत कालोनियां एवं फार्म हाउस के कारोबारों में लगे भूमाफियाओं के चुंगल से बच्चे, उनके चक्कर में ने फसे वरना उनके द्वारा खरीदी गई अवैध जमीन इसी तरह ध्वस्त की जाएगी।  उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अवैध कॉलोनियां किसी भी हाल में नहीं बख्शी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: “फुले” फिल्म पर रोक दलित समाज का अपमान: संजय सिंह

यहां से शेयर करें