Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: जस्टिस बीआर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे Delhi News: जस्टिस बीआर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे

Delhi News: जस्टिस बीआर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे, 14 मई को लेंगे शपथ

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। जस्टिस बीआर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश भेजी है। जस्टिस खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई 14 मई को चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे। जस्टिस गवई लगभग छह महीने तक चीफ जस्टिस के पद पर रहेंगे।

Delhi News:

परम्परा के मुताबिक मौजूदा चीफ जस्टिस अपने कार्यकाल के आखिरी महीने में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं। सरकार सामान्यतया उस सिफारिश को मान लेती है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने आधिकारिक तौर पर न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है। उनके नाम को मंजूरी के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेज दिया है। जस्टिस गवई देश के 52वें चीफ जस्टिस होंगे।

जस्टिस गवई ने 16 मार्च, 1985 से वकालत शुरू की थी। वे 1987 से 1990 तक बॉम्बे हाई कोर्ट और 1990 से बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में प्रैक्टिस की। अगस्त, 1992 से लेकर जनवरी, 2000 तक उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में महाराष्ट्र सरकार के वकील के तौर पर काम किया। 14 नवंबर, 2003 को उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट का जज नियुक्त कया गया। 24 मई, 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। जस्टिस गवई 23 नवंबर तक देश के चीफ जस्टिस होंगे।

Nepal : राष्ट्रपति ने संसद का बजट सत्र 25 अप्रैल को बुलाया

Delhi News:

यहां से शेयर करें