Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दो जगहों पर लगी भीषण आग दो जगहों पर लगी भीषण आग

दो जगहों पर लगी भीषण आग

राजनगर में मैरिज होम में आग से आसमान में धुंए का गुब्बार
ghaziabad news  गुरुवार को दो स्थानों पर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद धुएं का गुब्बार आसमान में फैल गया। जिसके बाद लोग वीडियो बनाते रहे।
सुबह पहले ट्रांस हिंडन इलाके में सोवियर पार्क सोसाइटी के फ्लैट में आग लगी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। उसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
साहिबाबाद के राज बाग वृंदावन गार्डन क्षेत्र में पार्किंग में आग लग गई। यहां सारा सामान आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद अंदर खड़े ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने पर चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया है। रह-रहकर धमाके भी सुने गए। जिससे सिलेंडर फटने का अनुमान लोगों ने लगाया।
राजबाग कॉलोनी ट्रांसपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। वृंदावन गार्डन के पास स्थित गोदाम में खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 6 ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी के पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया।
गाजियाबाद में बृहस्पतिवार दोपहर आग ने तांडव मचा दिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित माउंट ग्रीन फार्म हाउस में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों को रवाना किया गया है। फार्म हाउस में आग किस वजह से लगी है, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
जांच के बाद ही आग लगने का कारण सामने आ सकेगा। सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि आग की सूचना पर तत्काल दमकल की टीमें भेजी गईं थी। अलग अलग स्थानों पर आग किन कारणों से लगीं इसका पता नहीं चल सका है।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें