Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बड़े बकाएदारों की धर-पकड़ – जय हिन्द जनाब बड़े बकाएदारों की धर-पकड़ – जय हिन्द जनाब

बड़े बकाएदारों की धर-पकड़

दादरी। बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। आज चौधरी एस्कॉर्ट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज कुमार चौधरी को तहसील की हवालात में बंद कर दिया गया है। उन्हें 3 करोड़ रुपए के खनन वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था।

तहसीलदार दादरी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक राजस्व वसूला जा सके। जिन बकायेदारों पर करोड़ों रुपए हैं उनके खिलाफ हर संभव कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मुनादी कराकर उनकी सूची जारी की गई है।

जिला प्रशासन की ओर से 10 बड़े बकायेदारों की सूची जारी की गई है, जिसमें विनोद कुमार पुत्र चंद्र वारिश और उसके भाई विनोद कुमार पर 2 करोड़ 82 लाख बकाया है। इसके अलावा मैसर्स किसान मिल्क प्रोडक्ट्स पर 2 करोड़ 30 लाख बकाया है। मैसर्स कैपिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पर करीब 2 करोड़ रुपए बकाया है। धर्मेंद्र यादव पुत्र नेत्रपाल निवासी शाहपुर बम्हेता पर डेढ़ करोड़ रुपए बकाया है। मैसर्स ताल इश्कआवा लिमिटेड पर करीब सवा करोड़ रुपए बकाया है।

ठीक इसी तरह 10 बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर वसूली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यहां से शेयर करें