Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अफसरों के इस आश्वासन पर किसानों ने धरना किया स्थगित, अब सीएम से होगी बात! – जय हिन्द जनाब अफसरों के इस आश्वासन पर किसानों ने धरना किया स्थगित, अब सीएम से होगी बात! – जय हिन्द जनाब

अफसरों के इस आश्वासन पर किसानों ने धरना किया स्थगित, अब सीएम से होगी बात!

ग्रेटर नोएडा । संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे किसानों की बीते दिन यानी गुरुवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान प्राधिकरण व प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया है। इतना ही नही जब बात नही बेगी तो सीएम से भी बात होगी। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना बोले
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के अनुसार बुधवार को किसानों ने जीरो प्वाइंट पर महापंचायत की थी। इसके बाद शाम को अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन वार्ता बिन नतीजा रही थी। गुरुवार को फिर से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की यमुना प्राधिकरण कार्यालय में वार्ता हुई। इसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम मौजूद रहे। सुबह 11ः30 बजे शुरू हुई बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के 14 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखीं। अधिकारियों ने सर्किल रेट बढ़ाने का आश्वासन दिया। किसानों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा के बाद यह तय हुआ कि विभिन्न मुद्दों पर संबंधित प्राधिकरण के सीईओ के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी।
डीएम आवास पर भी होगी बैठक
बता दें कि विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 मार्च को जिलाधिकारी के आवास पर वार्ता होगी, इसी के साथ 24 मार्च को यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण से किसानों की वार्ता होगी, तत्पश्चात 25 तारीख में नोएडा प्राधिकरण के साथ किसानों की वार्ता होगी और 26 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ किसान वार्ता करेंगे। मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अनुभाग से किसानों की वार्ता 28 मार्च को होगी। 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के साथ वार्ता होगी। शासन स्तर की वार्ताओं में सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने का आग्रह किसानों की ओर से किया जाएगा। किसानों ने वार्ता होने तक अपना धरना स्थगित किया है यदि उनके मांगों पर सहमति नहीं बनी तो फिर से आंदोलन को मजबूर होंगे।

 

यह भी पढ़े : Noida: 624.9 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से मिलेगी जाम से निजात, सीईओ ने किया भूमि पूजन, चिल्ला से महामाया तक फर्राटा भरेंगे वाहन

यहां से शेयर करें