Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोहाट एनक्लेव बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड में एक गिरफ्तार कोहाट एनक्लेव बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड में एक गिरफ्तार

कोहाट एनक्लेव बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड में एक गिरफ्तार

new delhi news  उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपति हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि (पुराना नौकर) के रूप में हुई। मोहिंदर सिंह (70) की गला घोंटकर जबकि उनकी पत्नी दलजीत कौर की घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति की लाशें दो अलग-अलग कमरों में सड़ते हुए बरामद की गईं। उनका नौकर, जो कुछ दिन पहले ही उनके घर आया था, गायब है।
पुलिस के अनुसार, रवि पहले इस परिवार के लिए अटेंडेंट के तौर पर काम करता था। तीन महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसी ने एक हफ्ते पहले ही दूसरे अटेंडेंट को नियुक्त किया था। जिस घरेलू सहायक पर हत्या का शक है, उसे हाल ही में रखा गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उसके ठिकाने के बारे में पुलिस जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपी सहायक का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गय था।

new delhi news

यहां से शेयर करें