Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली में सबसे गहरी मेट्रो सुरंग बनकर तैयार दिल्ली में सबसे गहरी मेट्रो सुरंग बनकर तैयार

दिल्ली में सबसे गहरी मेट्रो सुरंग बनकर तैयार

new delhi news  मेट्रो के चौथे फेज में दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने मंगलवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिल्ली में बन रही गोल्डन लाइन पर सबसे गहरी सुरंग बनाने का काम डीएमआरसी ने पूरा कर लिया है। इग्नू स्टेशन (छतरपुर मंदिर की तरफ से) के पास बनी इस सुरंग से बोरिंग मशीन मंगलवार को बाहर निकली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार मौजूद रहे।
डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज में तुगलकाबाद से एयरोसिटी के बीच गोल्डन लाइन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस लाइन पर छतरपुर मंदिर से इग्नू तक सबसे गहरी सुरंग बनाने के लिए मशीन को उतारा गया था। इस सुरंग की औसत गहराई लगभग 27 मीटर है। इस सेक्शन में सबसे कम गहराई 15 मीटर जबकि सबसे अधिक गहराई 39 मीटर है। इसके चलते यह दिल्ली मेट्रो की अभी तक बनी सभी लाइनों में सबसे गहरी सुरंग है।
1048 रिंग लगाए गए
डीएमआरसी के अनुसार गोल्डन लाइन पर बनी इस सुरंग में लगभग 1048 रिंग लगाए गए हैं, जिनका आंतरिक व्यास 5.8 मीटर है। सुरंग का निर्माण ईपीबीएम (अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मेथड) की सिद्ध तकनीक का उपयोग करके किया गया है। इन टनल रिंग को मुंडका में स्थापित मशीनीकृत कास्टिंग यार्ड में तैयार किया गया है। मौजूदा वायडक्ट और निर्मित इमारतों के नीचे सुरंग के निर्माण के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरती गईं। आस-पास की इमारतों पर लगे अत्यधिक संवेदनशील उपकरणों से जमीनी गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई धंसाव न हो। मंगलवार सुबह इग्नू स्टेशन पर 1460 मीटर लंबी सुरंग खोदने के बाद टनल बोरिंग मशीन बाहर निकली। 97 मीटर लंबी एक विशाल टीबीएम का उपयोग करके यह सफलता हासिल हुई।

यहां से शेयर करें