Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली हुआ घायल – जय हिन्द जनाब 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली हुआ घायल – जय हिन्द जनाब

25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली हुआ घायल

ग्रेटर नोएडा जोन की थाना जारचा पुलिस ने तेल मिल के पास खेतो की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो, वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस एवं घटनाओं में प्रयोग की जा रही बाइक बरामद की है ।

 

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार बोले 
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अशोक कुमार ने बताया कि थाना चाचा के थाना प्रभारी अमरेश कुमार पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी उन्होंने एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार आते हुये दिखाई दिया। जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख मोटर साइकिल सवार भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा उक्त मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया तो उसके द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा बचाव में चलाई गई गोली मोटर साइकिल सवार बदमाश के पैर में लग गई, तभी उसे धर दबोचा। जिसकी पहचार सागर पुत्र ओमी निवासी ग्राम गेसुपुर थाना सिकन्दराबाद ,जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुयी। यह बदमाश थाना जारचा से गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत चल रहा था और इस पर इनाम भी घोषित है। उसके कब्जे से एक तमंचा ,1 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस , लाल रंग की मोटर साईकिल ड्रीम युगा बरामद हुई है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

 

यह भी पढ़े : ‘Udta Punjab’: शाहिद कपूर की ‘उड़ता पंजाब’ का आएगा सीक्वल

 

यहां से शेयर करें