Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाईः सुपरटेक अपकंट्री के निदेशक और सेल्स हेड पर धोखाधड़ी का केस, ऐसे किया फ्राॅड.. – जय हिन्द जनाब कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाईः सुपरटेक अपकंट्री के निदेशक और सेल्स हेड पर धोखाधड़ी का केस, ऐसे किया फ्राॅड.. – जय हिन्द जनाब

कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाईः सुपरटेक अपकंट्री के निदेशक और सेल्स हेड पर धोखाधड़ी का केस, ऐसे किया फ्राॅड..

ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक अपकंट्री के निदेशक आर.के अरोड़ा और सेल्स हेड योगेश गोस्वामी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने इस मामले में करीब सात माह पहले पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मंगलवार को दोनों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। पीड़िता बबिता गुप्ता का कहना है कि उन्होंने सुपरटेक अपकंट्री में वर्ष 2018 में 46 लाख 50 हजार रुपये में एक फ्लैट खरीदा था। इसके बाद से वह अपने परिवार के साथ फ्लैट में रह रहीं थीं। नवंबर 2023 को उन्हें एक नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि उक्त संपत्ति 58 लाख रुपये का लोन लेकर किसी बैंक के अधीन गिरवी है। इसके बाद जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट को उनसे पहले किसी अन्य व्यक्ति को भी बेचा गया था। बाद में उसका आवंटन रद्द कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि नोटिस आने के बाद उनका परिवार मानसिक रूप से तनाव में आ गया। पीड़िता ने अगस्त 2024 को दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर कंपनी निदेशक आर.के अरोड़ा, सेल्स हेड योगेश गोस्वामी और अन्य निदेशकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की अपील की। जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद जांच हुई और पुलिस आयुक्त के आदेश पर मंगलवार को आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: चौकी प्रभारी कर रहे थे अनुशासनहीनता इस लिए हुए सस्पेंड, अब जांच के आदेश, की थी चौकी में युवक की पीटाई

यहां से शेयर करें