Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बाइक सवार तीन छात्रों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत , मचा कोहराम  बाइक सवार तीन छात्रों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत , मचा कोहराम 

बाइक सवार तीन छात्रों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत , मचा कोहराम 

firozabad news  थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे के समीप हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस लौट रहे एक ही बाइक पर सवार तीन छात्रों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें से दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा । साथ ही हादसा करने वाले वाहन की जानकारी में जुट गई।
               मंगलवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल की विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह साढ़े आठ से पौने 12 बजे की पाली में परीक्षा देने थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी पवन कुमार पुत्र होतीलाल, रवकेश पुत्र राधेश्याम और श्रीनगर पचोखरा निवासी टीटू पुत्र अशोक परीक्षा देने के लिए गए थे। परीक्षा देकर वापस तीनों एक बाइक पर लौट रहे थे । तभी थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । इस घटना में पवन कुमार और रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया । वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी नारखी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है ।
यहां से शेयर करें