Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ramadan: अखिलेश ने दी देशवासियों को माहे रमजान की बधाई Ramadan: अखिलेश ने दी देशवासियों को माहे रमजान की बधाई

Ramadan: अखिलेश ने दी देशवासियों को माहे रमजान की बधाई

Ramadan:

Ramadan: लखनऊ: भारत में रमजान का पवित्र महीना 2 मार्च 2025 से शुरू होगा। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे इबादत, रोजा, दुआ और नेकी के लिए जाना जाता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। इस साल रमजान 29 या 30 दिन का होगा, जो चांद के दिखने पर निर्भर करेगा। दिल्ली में पहली सहरी सुबह 5:40 बजे और पहला इफ्तार शाम 6:22 बजे होगा।

Ramadan:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना हमदर्दी और सब्र की सीख देता है। इस दौरान अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि रमजान का उद्देश्य बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलना है। इसलिए इसे ‘नेकियों का मौसम-ए-बहार’ भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने और उनके संदेशों का पालन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मोहम्मद साहब के जीवन से प्रेरणा लें और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा दें। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर देशवासियों की खुशहाली और तरक्की की दुआ भी की।

रमजान का महत्व

रमजान को नेकियों और आत्मसंयम का महीना कहा जाता है। इस दौरान लोग बुराइयों से दूर रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। कहा जाता है कि इस महीने में की गई इबादत का कई गुना ज्यादा सवाब मिलता है। रमजान के अंत में शव्वाल महीने का चांद दिखने पर ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जो खुशी और भाईचारे का प्रतीक होता है।

Ramadan:

यहां से शेयर करें