Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
15 साल पुराने वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, जानिए प्रदूषण को लेकर रेखा सरकार के नियम – जय हिन्द जनाब 15 साल पुराने वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, जानिए प्रदूषण को लेकर रेखा सरकार के नियम – जय हिन्द जनाब

15 साल पुराने वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, जानिए प्रदूषण को लेकर रेखा सरकार के नियम

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण कम करने को लेकर आज बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही वाहनों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 31 मार्च के बाद दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सिरसा ने कहा कि हम अपने पेट्रोल पंप के ऊपर ऐसे गैजेट्स लगा रहे हैं जो 15 साल पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उसको कोई भी फ्यूल नहीं मिलेगा। आज ही हमारी सरकार इसकी जानकारी पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के माध्यम से देगी।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से कहा, ‘अब कोई भी पेट्रोल पंप का मालिक 15 साल पुराने वाहन को डीजल-पेट्रोल नहीं देगा। दूसरा यह है कि 15 साल पुराने जितने भी वाहन है, उनकी पहचान करने के लिए हम एक टीम बना रहे हैं। यह टीम दिल्ली से ऐसे वाहनों को बाहर निकालने के लिए भी काम कर रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को हम प्लांटेशन ड्राइव में जोड़ने के लिए भी काम कर रहे हैं।

सिरसा ने कहा, ‘दिल्ली में कुछ बड़े होटल हैं, कुछ बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स हैं, दिल्ली एयरपोर्ट है, बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स हैं। हम इन सभी के लिए तुरंत अपने यहां प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं। हम दिल्ली की सभी ऊंची इमारतों के लिए स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं। हम दिल्ली के सभी होटलों के लिए स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं। इसी तरह, हम सभी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए इसे अनिवार्य करने जा रहे हैं। हमने आज फैसला किया है कि क्लाउड सीडिंग के लिए हमें जो भी अनुमति चाहिए, हम लेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में गंभीर प्रदूषण हो, तो क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कराई जा सके और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

 

यह भी पढ़े : ऐलिवेटेड बनाकर जाम खत्म करने की तैयारी, रजनीगंधा से सेक्टर 57 के बीच रोड बनाने को प्राधिकरण फिर निकालेगा टेंडर

यहां से शेयर करें