Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भिक्कनपुर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर भिक्कनपुर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

भिक्कनपुर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

जीडीए की अवैध निमार्णों पर सख्त कार्रवाई, कॉलोनी आॅफिस और सड़कें तोड़ी
ghaziabad news  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को मुरादनगर क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर में 71 बीघा भूमि पर फैली पांच अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कॉलोनाइजरों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया।
जीडीए की प्रवर्तन टीम ने मुरादनगर क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर में जिन पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इन कॉलोनियों में किए गए निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। खसरा संख्या-614, 615 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सड़क पर मिट्टी भराई व चिनाई का काम चल रहा था। खसरा संख्या-471, 472, 473 6000 वर्गमीटर भूमि पर भूखंडों की बाउंड्रीवाल और मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था। खसरा संख्या-47518 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। अन्य स्थान- 20-20 बीघा जमीन में साइट आॅफिस, सड़क, कमरे और बिजली के खंभे भी अवैध रूप से लगाए गए थे, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में साइट आॅफिस, सड़कों, भूखंडों की बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, मिट्टी भराई और अन्य निमार्णों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान जीडीए प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता पीयूष सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार, अर्जुन यादव सहित जीडीए पुलिस और मुरादनगर थाना पुलिस मौजूद रही।
जीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट या मकान खरीदने से पहले जीडीए से उसकी वैधता की जांच कर लें। अवैध कॉलोनियों में निवेश करने पर भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की सीमा में किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। बिना नक्शा स्वीकृति के कॉलोनी काटने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें