Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: संगम में स्नान को लेकर चौकने वाला खुलासा – जय हिन्द जनाब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: संगम में स्नान को लेकर चौकने वाला खुलासा – जय हिन्द जनाब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: संगम में स्नान को लेकर चौकने वाला खुलासा

Central Pollution Control Board’s report: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर एक चौकने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, करोड़ों की भीड़ प्रतिदिन यहां पहुंच रही है, हर किसी को महाकुंभ जाकर संगम में स्नान करना है। एक रिपोर्ट में दावा कर दिया गया है कि संगम का पानी नहाने योग्य नहीं है, उससे आचमन भी नहीं किया जा सकता। खास बात है कि इस रिपोर्ट को तैयार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने किया है। इस रिपोर्ट को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को सौंप दिया गया है।

सीपीसीबी की रिपोर्ट में क्या कहा
बता दें कि सीपीसीबी की रिपोर्ट में कहा है कि पानी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर काफी अधिक पाया गया है। असल में जांच टीम ने कई स्थानों पर पानी की जांच की थी, इस दौरान ही यह बात सामने आई कि पानी में फोकल कोलीफॉर्म की मात्रा काफी ज्यादा रही। इसका कारण भी सामने आया है, तर्क दिया जा रहा है कि इस समय क्योंकि संगम में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं, उस वजह से फोकल कोलीफॉर्म की मात्रा बढ़ गई है।

एनजीटी कोर्ट में है याचिका

वैसे इस मामले में एनजीटी कोर्ट में एक याचिका काफी पहले दायर की गई थी। महाकुंभ शुरू होने से पहले ही सुनवाई शुरू हो चुकी थी, इसी वजह से अब नाराजगी है कि तमाम रिपोर्ट के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई में यूपीपीसीबी और सदस्य सेक्रेटरी को खुद मौजूद रहने को कह दिया है।

 

यह भी पढ़े : न्यू नोएडा के किसानों को जल्द मिलेगी सौगात, डीएम करेंगे इसका ऐलान

 

 

यहां से शेयर करें